कोरबा जिले के हरदी बाजार छेत्र मे हाथी की दस्तक हाथी के हमले से महिला की मौत

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के कुसमुंडा, हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह भिलाई बाजार में एक दंतैल हाथी के रिहायशी इलाके में घुस आने की खबर आ रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हाथी खिसोरा के जंगलों से लौटते हुए अपने झुंड से बिछड़ गया है, और रिहायशी क्षेत्र रलिया ग्राम में घुस गया जहा हाथी ने ग्राम रालिया हार्डवेयर संचालक रामचंद्र के परिवार की महिला गायत्री राठौर को कुचलकर घायल कर दिया है

जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए है वही खोडरी ग्राम में चार मवेशी को कुचल दिया है, और कुसमुंडा खदान की ओर बढ़ रहा है जानकारी आ रही है कि महिला की मौत हो गई है

हाथी इस वक्त खोडरी के समीप वृंदावन आश्रम के सागौन जंगल में घुसे होने की जानकारी मिल रही है वन अम्ल एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है लोगों को भीड़ लगाकर वह आने से मना किया जा रहा है  वन अमला उस हाथी पर निगरानी रखा हुआ है और उसे खदेड़कर जंगलों में उसके झुंड से मिलाने का प्रयास कर रहा है

आमजन जान हथेली पर रख कर हाथी को देखने आ रहे है, रिहायसी क्षेत्र में दंतैल हाथी के घुसने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है, और अपने दल से बिछड़ने की वजह से हाथी आक्रामक नजर आ रहा है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now