छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को दीपका में विरोध रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली दोपहर 3 बजे नगर पालिका चौक से शुरू होकर दीपका चौक तक निकाली जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षद्वय मनोज चौहान एवं मुकेश राठौर ने बताया कि विरोध रैली के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
रैली में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल, ओबीसी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के साथ ही ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।








