छत्तीसगढ राज्य के विभिन्न जिलो *(रायपुर, जांजगीर-चाम्पा, बालोद, बलौदा बाजार, अम्बिकापुर) सहित बिलासपुर जिले के सीपत व चकरभाठा* में सोने-चांदी के दुकान में हुये चोरी के मामले में पकडे गये शातिर *’’अन्तर्राज्यीय बसोर गिरोह’’* पर बिलासपुर पुलिस का *’’प्रहार’’

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि दिनाॅक 15-16 जुलाई 24 की दरम्यानी रात्रि 04-05 अज्ञात आरोपी स्थानीय दामोदर ज्वेलर्स के शटर का ताला पत्थर से तोडकर एव शटर को लोहे के राॅड से अटाॅसकर दूकान में प्रवेश कर सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम *जूमला किमती 24,50,000 रू* की चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

घटना की सूचना पर *श्री संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर, श्री रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* स्वयं घटना स्थल पहूॅचकर मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सीपत की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 500 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके शरीर में ’ *’टैटु/गोदना’’* के संबंध मंे महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

*सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट* से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया मामले मंे आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर *श्री रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* के नेतृत्व और मार्गदर्शन में श्री अनूज कूमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू./ग्रामीण, श्री उदयन बेहार डी.एस.पी. हेडक्वार्टर, श्री निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के साथ थाना सीपत निरीक्षक निलेश पाण्डेय उप निरीक्षक अजहर ए.सी.सी.यू. की विशेष टीम गठित कर आरोपीयो की गिरफ्तारी व मशरूका बरामदगी हेतु टीम सिंगरौली मध्य प्रदेश रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार *’’07 दिन तक सिंगरौली, बैढन, सरई, बरगवा, लामादीह, बांधा, उज्जैनी, देवरी, (म.प्र.) मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर (उ.प्र.)* में कैम्प कर’’ टेक्निकल इन्पुट व लोकल इन्पुट के आधार पर आरोपीयो के ठिकानो की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर चिन्हित अपराधियो लालमन उर्फ बडका, रामधीन बसोर, सियाराम बसोर, लालजी उर्फ किनका बसोर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा घटना कारित करने से पहले बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में आकर रूकना एवं उनके गिरोह के साथियो द्वारा घटना स्थल के आस पास की रेकी कर घटना को अंजाम देना बताया गया। घटना बाद चोरो द्वारा अपने पुर्व परिचित मनीश सोनी उर्फ सोनू एवं अमित सिंह को बुलाया गया जो अपने चार पहिया वाहन से बिलासपुर आये जिसके साथ सभी वाहन में बैठकर वापस सिगरौली चले गये एवं चोरी से प्राप्त कुछ सोने चांदी के जेवरात को पहले आपस में बांट लिया उसके बाद शेष बचे हुये जेवरातो को मनीष सोनी और राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया को बेच कर रकम को आपस में बांट लिया। आरोपियो से मिली उक्त जानकारी के आधार पर मनीश सोनी से पुछताछ करने पर अमित सिंह के साथ वाहन मंे आना और चोरी किये हुये आभुषणो को खरीदना स्वीकार कर उक्त आभुषणो को गलाकर चांदी की सिल्ली में परिवर्तित करना बताने पर से उक्त चांदी की सिल्लीयो तथा वाहन को जप्त किया गया चोरी की गई संपत्ति में से राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया को बेचे गये आभुषणो को उसके कब्जे से जप्त कर सभी आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम पुछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। आरोपियो से पुछताछ कर प्रदेश में हुई कई चोरी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया गया है, जिसके बारे में विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा द्वारा चोरी के संबंध मंे पुराने हिस्ट्रीशीटर आसपास के रेल्वे स्टेशन डेरो एवं संदिग्धो की लगातार चेकिंग एवं प्रभावी कार्यवाही करने पर उनकी प्रशंसा की गई है।*

*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* द्वारा इस प्रकार घटित गंभीर अपराध में शामिल अपराधियों की पहचान कर सनसनीखेज खुलासे में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, श्री उदयन बेहार डी.एस.पी. हेडक्वार्टर, श्री निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक निलेश पाण्डेय निरीक्षक उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), सउनि दिलीप प्रभाकर प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आरक्षक विकास राम, तरूण, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, बोधुराम, निखिल, तदबीर, विरेन्द्र, सत्य पाटले, अविनाश, राहुल, सतीश, प्रशांत, राघवेन्द्र, शकुन्तला साहू व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की भूरी-भूरी प्रशांसा करते हुये उन्हे नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। जिनके लगातार एवं अथक प्रयासो तथा अत्यंत लगन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के कारण यह महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now