क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया शकुंतला पाटले पति राजकुमार पाटले निवासी धनुहार पारा चिल्हाटी थाना सरकंडा ने दिनांक 01/08/2024 को रिर्पोट दर्ज कराया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। बच्चो को पढ़ाई नही करते हो बोलकर प्रार्थिया का पति राजकुमार पाटले घर के छत पर से गाली दे रहा था। राजकुमार की गालियों को सुनकर उसके पड़ोसी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट उससे घर के बाहर आने पर लड़ाई झगड़ा करने लगे और हत्या करने की नियत से कुल्हाड़ी से राजकुमार के सिर पर वार कर दिए। प्रार्थीया के उक्त रिर्पोट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया जाकर घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपीयों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में पु स के मोपका प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर दोनो आरोपी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट को धनुहार पारा में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किये। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now