अग्निवीर अंतर्गत शारीरिक मापदण्ड परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

कोरबा 02 अगस्त 2024/ अग्निवीर लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 04 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ में शारीरिक मापदण्ड परीक्षा आयोजित होना है। कोरबा जिले के उक्त परीक्षा में सम्मिलित व उत्तीर्ण युवकों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। अग्निवीर लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग/मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा। ऐसे युवक अपने सभी प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार कार्यालय कोरबा में 10 अगस्त 2024 तक उपस्थित होकर अपना नामांकन करा सकते हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now