टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत “जोश” टीम का शुभारंभ

कोरबा छत्तीसगढ़

दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीबी-मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले में जनजागरूकता एवं टीबी उन्मूलन की दिशा में एक नई पहल के रूप में “जोश” टीम का शुभारंभ मान. श्रीमती संजूदेवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम में मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री नूतन सिंह ठाकुर, सभापति नगरपालिक निगम, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री हितानंद अग्रवाल, श्री लक्ष्मण श्रीवास एमआईसी मेंबर एवं पार्षद, एल्डरमेन,अन्य एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण ,ग्राम पंचायतों के सरपंच, बाल्को के टीबी कार्यक्रम से जुडे़ अधिकारी एवं कर्मचारी, श्री सतनाम सिंह मलहोत्रा, अध्यक्ष रोटरी क्लब तथा उनकी टीम, कैप्टन श्री राजेन्द्र सिंह तथा एनसीसी के कैडेट्स, रमा पटेल सहा.संचालक छ.ग.एड्स नियंत्रण समिती रायपुर ,माई भारत के सदस्य (जोश टीम) तथा स्वास्थ्य विभाग के टीबी विभाग से जुडे एनजीओ के अधिकारी , कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत “जोश टीम” का उद्देश्य युवाओं एवं समुदाय की भागीदारी बढ़ाते हुए टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समय पर जॉंच एवं उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करना है। टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में जोश टीम एवं एनसीसी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी । टीम के माध्यम से युवाओं और समुदाय को टीबी के लक्षणों , जॉंच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा। शासन के सहयोग युवाओं और समाज की भागीदारी के साथ भारत को टीबी मुक्त करने के लिए यह आखिरी कोशिश है। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिले में टीबी की जॉच एवं उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है । नाट टेस्ट, एक्स-रे एवं पोर्टेबल एक्स-रे की पर्याप्त व्यवस्था है जिससे टीबी की समय पर पहचान कर मरीजों का उपचार प्रारंभ किया जा सकेगा। समय पर जॉंच और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

डॉ.बी.आर. रात्रे नोडल ऑफिसर क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, के द्वारा टीबी के लक्षण उपचार, निक्षय पोषण योजना, निक्षयमित्र के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया।

मान. श्री नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद के द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि आम जनता को लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में काम करना है । हम अपने क्षेत्र के टीबी संभावितों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग के सामने लाकर वार्ड , मोहल्ला एवं शहर को टीबी मुक्त करना है।

मान.श्री नूतन सिंह ठाकुर सभापति, नगर पालिक निगम के द्वारा कहा गया कि जोश टीम , एनसीसी कैडेट्स के द्वारा लोगों को टीबी बिमारी की जॉंच एवं उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिस तरह हमने कोरोना को हराया है उसी तरह टीबी का उन्मूलन करेंगे।

माननीय श्रीमती संजूदेवी राजपूत, महापौर नगरपालिक निगम के द्वारा कहा गया कि जोश टीम के साथ हमारे एमआईसी सदस्य, एल्डरमैन, पार्षदगण तथा जनप्रतिनिधी के द्वारा लोगों को टीबी के संबंध में जागरूक किया जावेगा। टीबी मुक्त भारत के लिए जनजागरूकता बहुत ही आवश्यक है।

 

इस अवसर टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए सपथ लिया गया। तथा 1 साल तक टीबी मुक्त पंचायतों को सिल्वर, 02 साल तक टीबी मुक्त पंचायतों को ब्रांज तथा 03 साल तक टीबीमुक्त पंचायतों को गोल्ड मोमेन्टो तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। रोटरी कल्ब, एनटीपीसी,बाल्को तथा खण्ड चिकत्सा अधिकारी डॉ.दीपक राज को निक्षय मित्र का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

नोडल अधिकारी , एड्स नियंत्रण समिति एवं सहायक संचालक, छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिती रायपुर के द्वारा एचआईवी/एड्स एक्ट 2017 के संबंध में विस्तार से बताया गया। तथा बताया गया कि यह कानून एचआईवी/एड्स से सवंमित व्यक्तियों के साथ भेद-भाव रोकना, उनके अधिकारों की रक्षा करना एवं एचआईवी की रोकथाम एवं उपचार को बढ़ावा देना है । इसके साथ ही एचआईवी/एड्स जनजागरूकता के लिए सपथ लिया गया |

अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now