प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी के सौजन्य से शीतल शरबत का निःशुल्क वितरण किया जावेगा ।

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी के सौजन्य से जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का निःशुल्क वितरण किया जावेगा ।

उक्त जानकारी देते हुए शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी के पीआरओ सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि शीतल शरबत का निःशुल्क वितरण अप्रैल से जून माह तक किया जावेगा, जिसका शुभारंभ 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जावेगा ।

इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्षद सहित आमजनों को आमंत्रित किया गया है।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now