सेवा संकल्प अभियान के तहत कटघोरा क्षेत्र में जले 51 हजार दीप, ढेलवाडीह में विधायक प्रेमचंद पटेल ने 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

कोरबा छत्तीसगढ़

कटघोरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में जनपद पंचायत कटघोरा के सौजन्य से ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ढेलवाडीह स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचरा छटाई शेड, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र सहित गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कटघोरा विधायक माननीय श्री प्रेमचंद पटेल ने अपने कर-कमलों से 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत कटघोरा क्षेत्र की सभी 52 ग्राम पंचायतों में कुल 51 हजार दीप जलाए गए। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर, जिला महामंत्री भाजपा श्री संजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री रवि रजक, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कंवर, श्रीमती वीणा शर्मा, जवाली मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर, जनपद सीईओ कटघोरा श्री के.के. श्रीवास, पीओ वीबीजी रामजी, योगेश चन्द्रा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री आर.के. शिवालय, शिव शंकर मरकाम, ढेलवाडीह सरपंच श्रीमती कौशिल्या कंवर, सिंघाली सरपंच श्रीमती ईश्वरी कंवर, पंचायत सचिव श्री पवन गुप्ता, शुक्लाखार सचिव श्रीमती अनिता कंवर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now