सरकंडा क्षेत्र में युवक की मौत से दहशत, नशे और झगड़े से जुड़ा हो सकता है मामला

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा क्षेत्र के अटल आवास मुरम खदान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम, और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान खगेंद्र ठाकुर, निवासी अटल आवास मुरम खदान, के रूप में की गई है।

इस दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और इस दिशा में विवेचना तेज कर दी है।

जांच के दौरान यह सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था और नशे की हालत में अक्सर आसपास के लोगों से झगड़ा करता था। पुलिस को आशंका है कि यह घटना किसी वाद-विवाद का परिणाम हो सकती है।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मृतक के पिछले झगड़ों और संपर्कों की जांच कर रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

पुलिस का बयान:

थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही प्रकरण में सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह जानकारी घटना की गुत्थी सुलझाने में मददगार हो सकती है। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now