साइबर ठगी के पीड़ितों को ठगी की राशि वापस दिलाए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा आरक्षक को दिया गया नगद इनाम*

बिलासपुर छत्तीसगढ़
डॉ संजीव शुक्ला,पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर के मार्गदर्शन में रेंज अंतर्गत 08 जिलों के थानों में पदस्थ चिन्हित कर्मचारियों को अब तक 3 चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है । प्रशिक्षण में थाना चकरभाठा से शामिल आर. मनीष साहू ने 04 प्रकरणों में NCCRP पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड करवाकर *04 प्रकरणों में कुल 1,21,093 रुपये* माननीय न्यायालय के आदेश उपरांत प्रार्थी/आवेदकों को वापस दिलवाया ।

पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला के द्वारा आरक्षक मनीष साहू को उक्त सराहनीय कार्य के लिए *1000 रुपये का ईनाम देकर* उत्साहवर्धन किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now