भाजपा पार्षद दल द्वारा गौ माता चौक के समीप गार्डन का नाम पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो के नाम पर एवं उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की मुख्यमंत्री से

कोरबा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आगमन गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आज कोरबा हुआ इस दौरान नगर निगम के भाजपा पार्षद दल के सदस्यों के द्वारा इमली डुग्गू स्थित गौ माता चौक के समीप गार्डन का नाम पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो के नाम पर एवं

उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग को लेकर एक पत्र सोपा गया, पत्र में पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो के द्वारा कोरबा में भाजपा के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख एवं निस्वार्थ भाव से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती थी उसका जिक्र किया गया,

पार्षदों ने मांग की की अगर गौ माता चौक के समीप डॉक्टर साहब की प्रतिमा एवं गार्डन का नामकरण उनके नाम पर हो जाता है तो कोरबा के लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि होगी.

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now