धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को कर रहा था भयभीत*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक  श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार संध्या स्ट्रीट पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 29.11.20244 को भ्रमण दौरान आकस्मिक चेकिंग किया जा रहा था, इस बीच एक युवक अपने हाथ में चाकू रखे लहराते हुये लोगों को डराने धमकाने लगा। जिसके विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी रेड कार्यवाही कर मुकेश देवांगन को लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा के पास पकड़ा गया, जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now