छत्तीसगढ़ जनवार्ता
जैजैपुर ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अकलसरा में डोलोमाइट खनिज संपदा से भरा हुआ है जँहा इस जगह में बीते कुछ महीनो से डोलोमाइट का अवैध उत्खनन निरंतर जारी है । जिले में डोलोमाइट खनन के लिए जँहा शासन प्रशासन के नियमों का नजरअंदाज किया जा रहा है वही क्षेत्र के खनन माफिया अपने मन से काम करते हुए दिन-रात डोलो माइट का अवैध उत्खनन कर रहे हैं जिसको लेकर खनिज विभाग द्वारा समय-समय पर महज औपचारिकता निभाते हुए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। क्षेत्र में
डोलोमाइट खनन के इस अवैध खेल में विभागीय अधिकारियों की मौन रहने से निरंतर शासन को करोड़ों की हानि पहुंचाने का अवैध कार्य लगातार जारी है। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत अकलसरा में शासकीय भूमि खसरा नंबर 1263/1 में से लगभग 8-9 एकड़ पर डोलोमाईड उत्खनन के लिए अरविंद सोनी को शासन से लीज प्राप्त है। उनके द्वारा नियमों को दरकिनार कर डोलोमाइट उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। ओवरलोड गाड़ियों के परिवहन के कारण अकलसरा खम्हरिया पहुंच मार्ग जो कि कच्ची सड़क है पूरी तरह से जर्जर हो गया है। आम लोगों को उसे रास्ते पर आवागमन करना दुर्लभ हो गया है 12 टन की रायल्टी पर्ची में 25 से 30 टन डोलोमाइट पत्थर का परिवहन किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी ऑफिस में बैठकर किसी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं ।अकलसरा में दो खदानें चल रही है दोनों खदान मालिक वैजंती नाला को पाट कर कब्जा जमा कर बैठे हैं जिसमें जानवर रोज पानी पीते थे और अरविंद सोनी के द्वारा नाले को पाट कर उसी में धर्म कांटा

लगाया हुआ है और ऑफिस बनाकर रखा हुआ है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से भी की है लेकिन अभी तक खदान संचालक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। अब देखना यह होगा की कार्यवाही होता है कि नहीं। अभी-अभी अकलसरा निवासी लालन सिंह सिदार द्वारा 25 -11-2024 को भी कलेक्टर से लिखी शिकायत किया गया है और खदान संचालक अरविंद सोनी पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।









