ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ख़रीदी बिक्री करने वाले शातिर ठग को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफतार

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

– दिनांक 11.11.2024 को प्रार्थी अश्वनी कुमार कंवर तहसीलदार सकरी द्वारा थाना सकरी में भूईयां एप सिटीजन पोर्टल में फर्जी रजिस्ट्री पेपर अपलोड कर नामातंरण कराने के संबंध में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत 05 अलग-अलग अपराध दर्ज कराया गया था, घटना का उजागर होने पर मुख्य आरोपी कुलदीप पाण्डेय एवं जितेन्द्र सिंह ठाकुर घटना दिनांक से फरार हो गए थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना सकरी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियो को दिनांक 26-11-2024 को गिरफतार किया गया है, आरोपी कुलदीप पाण्डेय शातिर ठग है कुलदीप पाण्डेय के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में भी अपराध दर्ज है तथा फर्जीवाडा करने की कई शिकायते प्राप्त हुई है आरोपियो का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ किया जाना है, आरोपियो से इस प्रकार के अन्य अपराधो में संलिप्ता की जानकारी मिलने के संभावना है
*बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील है कि जमीन खरीदी बिक्री करते समय इस प्रकार के शातिर ठगो से बचे एवं सतर्क रहे।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now