कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक

छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा:- जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि दिनांक 27 नवम्बर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक लेंगे।
बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने बैठक में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, पार्षद, आईटी सेल, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, वार्ड, जोन व बूथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now