विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा को सौपा गया ज्ञापन 

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा यापन सौंप कर बताया गया की संपूर्ण छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो कि न केवल हिंदू समाज बल्कि समस्त समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। हमें यह ज्ञात हुआ है कि कोरबा घंटाघर में मसीही आत्मिक सत्संग का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों में अनेक बार प्रलोभन, लालच, या अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप समाज में धर्मांतरण जैसी गतिविधियाँ बढ़ती हैं।इस पर रोक लगाया जाए

ध्यान देने योग्य बिंदु:

1. इस प्रकार के कार्यक्रमों में बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाएं आहत होती हैं और समाज में अस्थिरता का खतरा बढ़ता है।

2. प्रलोभन एवं अंधविश्वास के सहारे धर्मांतरण के प्रयास से समाज की एकता व अखंडता को ठेस पहुँचती है।

 

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now