आज सुबह पाली थाना के SI विलायत हुसैन की अनूपपुर पेंड्रा मार्ग पर वाहन दुर्घटना में दुखद मौत होने की खबर आ रही है, जिससे कोरबा पुलिस में दुख की लहर व्याप्त हो गई

ब्रेकिंग न्यूज़

प्राप्त जानकारी के अनुसार कि बलात्कार के प्रकरण के मामले में SI विलायत हुसैन स्कॉर्पियो वाहन CG 12 BP 2572 में दो आरक्षक नारायण कश्यप और प्रेम तंवर के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने कानपुर गए हुए थे, वहां से वापसी के दौरान सुबह अनूपपुर गौरेला मुख्य मार्ग पर काफी कोहरा होने की वजह से

अचानक सामने कुत्ता आ जाने से उसे बचाते हुए वाहन पलट गई, और वाहन लगातार 2/3 बार पलटी खाई, जिससे वाहन में बैठे SI विलायत हुसैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही वाहन में  सवार दो अन्य आरक्षकों में एक को गंभीर चोटें आई है जिसमें एक आरक्षक को गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के लिए तत्काल अपोलो अस्पताल भेजा गया है वही वाहन चालक और एक आरक्षक मामूली चोटे आई है, फिलहाल उनका इलाज किया गया है

इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कोरबा पुलिस विभाग में शोक की लहर में व्याप्त हो गई है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now