08 नवंबर को ग्राम जटगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा 06 नवंबर 2024/ पाली तानाखार विधानसभा अंतर्गत ग्राम जटगा में 08 नवंबर 2024 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने तथा उनकी समस्या का निराकरण के निर्देश दिए हैं। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने क्षेत्र के ग्रामीणों को जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now