पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने अपने प्रभार क्षेत्र मे किया दौरा

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा: पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड विधानसभा के चतरा लोकसभा पर्यवेक्षक जयसिंह अग्रवाल ने अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर पांचो विधानसभा का दौरा कर अनेकों स्थान में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठको में पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने इंडिया गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही पार्टी प्रत्याशी की जीत तय होती है। यहां भी आप सभी के मेहनत से हमारे प्रत्याशी जीत कर विधानसभा पहुचेंगे जहां वे आप लोगों की आवाज बुलंद करेंगे।
इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव बी एन सिंह, विकास सिंह, तनवीर अहमद, इस्तेखार अहमद, अभय मिंज, अजित कुमार, रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, बसारत तिर्की, हदीश अंसारी, आमिर सुहैल, नसीम अंसारी, कानुखान, गुड्डू खान, राजू गुप्ता, शमशाद अहमद, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now