नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

मामले का  विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय  द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों और बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनांक 04.11.2024 को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि बरछापारा सरकण्डा में कुछ लड़के आपस में वाद-विवाद कर अशांति फैला रहे हैं, एवं विडियो बनाकर सोसल साईट पर वायरल कर रहे हैं। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल उपद्रवियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजा गया, मौके पर संकल्प पाण्डेय, राघव खानविलकर, आयुश यादव, वैभव पाण्डेय, समृद्ध पाण्डेय को समूह बनाकर क्षेत्र में उपद्रव करते हुये पकड़ा गया इसी प्रकार समीर सोनवानी एवं विरेन्द्र साहू द्वारा मोहल्ले में अश्लील गाली गलौच कर अशांति फैला रहे थे। सभी के विरूद्ध धारा 170/126,135 बीएनएसएस अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now