छत्तीसगढ़ जनवार्ता
दिनांक 02.11.24 को प्रार्थी समारु पटेल निवासी कोंचरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कोंचरा के शकम्बरी मंदिर से एक कम्बल, एक तबला तथा दानपेटी से नगदी रकम को कोई चोरी कर ले गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बेलगहना थाना कोटा में धारा 331,305(घ) BNS अपराध क़ायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के सबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया,जिनके निर्देशानुसार टीम गठित कर तत्काल आरोपी का पता कर उसे गिरफ़्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1 नग कम्बल, 01नग तबला, व नगदी रकम 320 रू को जप्त कर , न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।










