नवरात्री पर्व को देखते हुए महिला पुलिस टीम “ शक्ति “ का गठन

बिलासपुर छत्तीसगढ़

नवरात्रि का पर्व शक्ति आराधना का पर्व है । सभी लोग सुरक्षित रहते हुए बड़े उमंग उत्साह के साथ यह पर्व मनाएँ इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस अपनी कर्मठ महिला पुलिस की नई टीम जिसे “शक्ति” का नाम दिया गया है ।
इस टीम के महिला सदस्य सभी पूजा पंडालों और डांडिया कार्यक्रम की सुरक्षा तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र और कार्यवाहियाँ करेंगी ।
महिला शक्ति टीम ऐसे लोगों की खबर लेगी जो गड़बड़ी करेंगे उनके साथ पुलिस के पुरुष जवान भी होगे ।
लोगों से अपील है कि विभिन्न आयोजनों में आयोजनकर्ता अपने वालंटियर लगायें जो श्रद्धालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध करायें ।
किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दें और तत्काल हमारी शक्ति टीम और पुलिस को इसकी सूचना दें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now