बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में तखतपुर पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग स्थानो पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें
१.चोरमा मोड के पास आरोपी कार्तिक राम निवासी मटसगरा के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब
२.ग्राम परसाकापा मे आरोपी रितेश लोधी के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब
३.राघो लोधी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीयों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।










