बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवम डीएसपी महोदय मुख्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब,एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना पचपेड़ी से टीम तैयार कर दिनांक 23.09.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेल्हा में आरोपी विसम्भर निराला के कब्जे से बिक्री हेतु रखा हुआ 32 लीटर महुआ शराब कीमती 6400₹ रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
इस कार्यवाही में एएसआई सहेत्तर कुर्रे,प्रआर हरवेंद खूंटे,आर दिनेश लहरे,नरसिंह महीला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा.










