भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंपते हुए मांग करी है कि जामबहार बालको कोरबा स्थित एयर स्ट्रीप का रनवे क्षतिग्रस्त है, जिसे मरम्मत कराए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही एयर स्ट्रीप का मरम्मत कार्य किसी एयर स्ट्रीप बनाने वाली ठेका कंपनी से ही कराया जाना चाहिए।
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि उक्त एयर स्ट्रीप स्थल पर चारो तरफ से खुली होने एवं फेसिंग से घिरे होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओ का प्रवेश होता है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। 19 सितंबर को प्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्रियों के आगमन पर उक्त क्षतिग्रस्त एयर स्ट्रीप में दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे है।
कुछ दिनों पूर्व ही उक्त स्थल की फेसिंग का कार्य किया गया है जिसमें सड़क की ओर फेंसिंग को सड़क से सटाने के कारण हमेशा दुर्घटना होती रहती है। डॉ. सिंह ने निवेदन किया है कि जामबहार बालको नगर कोरबा स्थित एयर स्ट्रिप की मरम्मत एवं बाऊड्रीवॉल प्राथमिकता के आधार एयर स्ट्रीप के संचालक भारत एल्युमिनियम कंपनी बालको नगर कोरबा को सख्त निर्देश देते हुए करवाने का कष्ट करें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now