महिलाओ ने की शिकायत दो ब्यक्तिओ से 07-07 लीटर कुल 14 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया*

कोरबा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा को शिकायत मिली थी कि शंकर नगर एवं खरमोरा क्षेत्र में कुछ लोग अवैध देशी महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर को निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में दिनांक 19.09.2024 को एक टीम बनाकर अटल आवास खरमोरा में दबिश दी गई। जहां शंकर नगर में मुरारी सिंह पावले पिता भगवान सिंह पावले उम्र 47 साल निवासी शंकर नगर के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद जरीकेन में कुल 07 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद किया गया। इसी प्रकार राजा गुप्ता पिता श्री शिवजी गुप्ता उम्र 22 वर्ष पता-अटल आवास खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद जरीकेन में कुल 07 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद किया गया । इसके अलावा शंकर नगर मोहल्ले में रहने वाली श्रीमती करन बाई ध्रुवे पति भागवत ध्रुवे उम्र 35 वर्ष, श्रीमती गीता देवी केंवट पति भोला राम केंवट उम्र 40 वर्ष एवं मधु सिंह चंदेल पति अजय सिंह उम्र 36 वर्ष के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी कि उपरोक्त लोग अवैध रुप से देशी महुआ शराब की बिकी करते हैं तथा पूर्व में इनके विरुद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि दुर्गेश राठौर, प्रआर 190 राकेश सिंह, आर. जितेंद्र सोनी, आर. संदीप भगत एवं मआर रजनी की सराहनीय योगदान रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now