कटघोरा चौक गणेश पंडाल के पास संपन्न हुआ जेरियाट्रिक कैंप (वृद्ध रोगी स्वास्थ्य शिविर)

कटघोरा/कोरबा
आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आदेश और जिला आयुष अधिकारी के दिशा निर्देश से आज कटघोरा चौक गणेश पंडाल के पास वृद्ध रोगी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया।
मौसम की नज़ाकत को देखते हुए यह कार्यक्रम बहुत आवश्यक था जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा।
चूंकि यह मौसम बीमारियों का है सर्दी, जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द, इंफेक्शन, खुजली अपचन आदि बीमारी इस मौसम में अक्सर होते हैं, शिविर लगने से लोगों को काफी लाभ मिला।
गणेश उत्सव होने की वजह से अच्छी-खासी भीड़ रही, कटघोरा और आस-पास के गांव के लोग बड़ी तादात में पहुंचे थे। शिविर में लगभग 1600 मरीजों का स्वास्थ परिक्षण हुआ, और सभी को उनकी समस्या के अनुसार उपचार हेतु औषधि दी गई।
शिविर आयोजन में शिविर प्रभारी डॉ स्वेता एक्का, डॉ नेहा मिंज, डॉ डी एन पटेल, डॉ सुनील पाठक, डॉ शाश्वत, खिलावन सिंह(सीनियर फार्मासिस्ट), जुनैद खान, संजय पैकरा, सत्यनारायण निराला, शेख रिज़वान, लक्ष्मण कुमार ने अपनी सेवा दी।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने आयुष जिला अधिकारी डॉ उदय शर्मा सर भी पहुंचे।
इस तरह आज का यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now