कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबाः जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था को भगवान भरोसे पर छोड़ दिया है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी रायपुर के नया बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है, जहां दुष्कर्मों को दंडित करने के बजाय, उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश भर में कही न कही महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है।
ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर ने बताया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार स्थापित हुई है, तब से अब तक कुल 9 माह में 3 हजार से भी अधिक अपराध हुई है। जिसमें 600 से अधिक अपराध महिलाओं के साथ दुष्कर्म की है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने पिछले दिनों भिलाई में चार वर्ष की मासूम बालिका के साथ हुए दुराचार की घटना पर तथा रायगढ़ के पास पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 दुष्कर्मों ने की दुराचार की घटना को लेकर कडी निंदा करते हुए कहा कि इन घटनाओं को लेकर मिडिया के दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया।
शहर कांगेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि दिनांक 03 सितंबर 2024, दिन- मंगलवार को प्रातः 11 बजे टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए मौन जुलूस निकाला जावेगा।
श्रीमती कुसुम द्विवेदी, श्रीमती प्रभा तंवर, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्रीमती सपना चौहान सहित जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ, विभाग, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।









