बिलासपुर छत्तीसगढ़
दिनांक 28.08.2024 को सूचना मिली कि डीपूपारा तालाब के पास सार्वजनिक जगह पर एक व्यक्ति हाथ में एक तलवारनुमा धारदार चाकु लेकर तलवारनुमा चाकू को लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना तरबहार स्टाफ के मौके पर पहुचा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया। आरोपी खिलेश यादव उर्फ गौरव यादव पिता रूपेश यादव सा. डीपूपारा थाना तारबाहर जिला बिलासपुर के कब्जे से एक नग धारदार तलवारनुमा चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि गणेश राम महिलांगे आर. मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।









