बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देर्शित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना से टीम तैयार कर आज दिनांक 23.08.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिलहाटी में आरोपी राजकुमार वर्मा के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 ₹ जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। इस कार्यवाही में उप नि ओपी कुर्रे, प्र आर लक्ष्मण सिंह,हरवेंद खूटे, का विशेष योगदान रहा।









