सिरगिटटी पुलिस द्वारा हत्या के मामले मे 1 नबालिक सहित 2 आरोेेेपियो को किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया गुलाब बाई पात्रे पति रामफल पात्रे उम्र 40 साल निवासी इंन्द्रपुरी दिनांक 19.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की प्रार्थिया का लडका सौरभ पात्रे लहु लुहान होकर घर मे आया जिसे प्राथिया द्वारा पुछने पर बताया कि मृतक आरोपी के साथ मे शराब पीये और शराब पीने की बात को लेकर इन्द्रपुरी किराना दुकान के सामने मेरे को  मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा मना करने पर अपने पास रखे धारदार चाकू ले कर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे मृतक के पेट मे गंभीर चोट लगा , आहत को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती किया गया था उपचार के दौरान आहत सौरभ पात्रे की मृत्यु हो गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप , अति0 पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू./ग्रामीण , श्री अनुज कुमार , सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी , टीम गठित कर अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण, आरोपीगणो की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर 01 नबालिक बालक एवं 02 आरोपियो घेराबंदी कर पकड़कर दोनो आरोपियो से 02 नग धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र नेताम, सउनि रमेश धू्रव , प्र.आर. विरेन्द्र धनकर आर. केशव मार्काे ,पवन बंजारे , सज्जू अली, श्याम साहू, रवि शर्मा ,विनोद सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now