बिलासपुर छत्तीसगढ़
विवरण प्रार्थी जे.के. अग्रवाल द्वारा अपराध दर्ज कराया गया कि गौरव पथ स्थित इसकी इलेक्ट्रानिक दुकान से लगातार चोरिया की जा रही है, जिसमें करीब 07 लाख का सामान चोरी हो गया है कि सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापूसे) को दी गई जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिविल लाईन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को उक्त चोरी के आरोपी को तत्काल पकड़ने का निर्देश दिया गया जिस पर थाना सिविल लाईन प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में अलग अलग टीमो का गठन किया गया आरोपी विरेन्द्र चौहान, पवन साहू, रोहित तिवारी को पुनः प्रार्थी के गोदाम गौरवपथ से चोरी करते हुए रंगे हाथो घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपीयो से कडाई से एवं सीसी टीव्ही फूटेज दिखाकर पूछताछ करने पर आरोपीयो द्वारा अन्य स्थानो पर भी चोरी करना स्वीकार किया जो थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 442 / 24, 259 / 2024, 193 / 2024 306 / 2024, 96/24, 477 / 24, 676 / 24 दर्ज है आरोपीयो द्वारा बिजली का केबल, खड़ी गाडियों के व्हील, टायर पार्टस, लोहे के पाईप एसी के पाईप, एसी, आउटर, बिजली के तार, सेन्ट्रींग प्लेट, पाईपस ग्रिल, टावर का सामान अर्थिंग प्लेट, लोहे की प्लेट्स ताम्बे का सामान, ताम्बे की प्लेट्स, डिवाईडर, लोहे का बोर्ड, एल्यूमिनियम का प्लेट, आरोपीयो द्वारा उपरोक्त चोरियो में चोरी किये गए सामान को लक्ष्मण वर्मा यश मेटल सरकण्डा, अंकित अग्रवाल डायमंड मेटल मंगला चौक, सुरेश कोसले कबाडी शरदा मंदिर के पीछे परसदा, रेशमा कुर्रे कबाडी मिनीबस्ती के पास बेचा गया खरीददारो के पास से चोरी किये गए मशरूका को आरोपीयो के बताए अनुसार जप्त किया गया है, खरीददार आरोपी द्वारा बिजली के सिल्वर तार को गला कर सिल्ली के रूप मे परिवर्तित कर दिया जिसे मौके से जप्त किया गया है, आरोपीयो द्वारा चोरियो से प्राप्त रकम को शराब पीने एवं घर के अन्य कार्यों में खर्च होना बताये है, ।
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाईन टीम को कडी मेहनत कर आरोपीयो से चोरी गयी मशरूका को जप्त करने पर प्रसंशा की है एवं सिविल लाईन टीम को ईनाम प्रदान करने की घोषणा की है।










