पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 08.08.2024 को ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री के द्वारा अपनी पत्नी रिंकी मैत्री पर झगडा विवाद होने से धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाने से मृत्यु हो गया है।  अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रकाश मैत्री शराबी था दिनभर शराब पीता रहता था जिससे परेशान होकर रिंकी मैत्री अपनी मायके में आकर रह रही थी। दिनांक घटना को प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायके घर ग्राम कुली आया था। प्रकाश मैत्री दिनांक घटना को पारिवारिक विवाद होने से गुस्से में आकर अपनी पत्नी को धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय,सउनि शिव सिंह बक्साल, सउनि युगल शर्मा, धर्मेंद्र यादव, प्र आर कोैषल वस्त्रकार, परमेष्वर सिंह, कौषल प्रसाद, आरक्षक आकष मि़श्रा, राजेंद्र साहू, शरद साहू, भूपेंद्र पटेल, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाष जगत, म आर मंजू यादव का विषेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now