अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा विकी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिह नवरंग के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 06.08.2024 को टीम को सूचना मिला कि चिंगराजपारा शराब भट्ठी के पास धन्नू सूर्यवशी नामक व्यक्ति चखना दुकान में अवैध शराब बिकी करने हेतु रखने की सूचना मिलने पर सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये चिंगराजपारा सरकण्डा में मुखबीर के बताये अनुसार संदेही को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम धन्नू सूर्यवंशी निवासी चिगराजपारा सरकण्डा का बताया। जिसके चखना दुकान की तलाशी पर 31 पाव देशी शराब किमती 4000 रू. का बरामद हुआ। जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now