मोटर सायक़ल चोरी के दो प्रकरणों के फरार आरोपी गिरफ़्तार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अभियान प्रहार के तहत अवैध शराब, जुआ, सटटा रेत उत्खनन, चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.07.2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर चौकी बेलगहना अप क्र 903/23 धारा 379,34 IPC एवं अप क्र 401/24 धारा 379,34 IPC के फरार आरोपी सकील अंसारी पिता मो जलील अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन पंडरापथरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को अमलाई मध्यप्रदेश से गिरफ़्तार किया गया. जिसे न्यायिक रिमांड मे भेजा गया है,
फरार आरोपी को गिरफ़्तार करने मे चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक ओमकार धर दीवान के मार्ग ASI अशोक मिश्रा आरक्षक रवि कवर, विजेंद्र कोल की सराहनीय भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now