डॉक्टर सराफ को पाली और डॉक्टर रंजना तिर्की को कटघोरा बीएमओ का प्रभार*

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 27 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने व्यवस्थापन के तहत आगामी आदेश तक पाली एवं कटघोरा खंड चिकित्सा अधिकारी के प्रभार में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार डॉ.सी.एल.रात्रे खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली के स्थान पर डॉ. अनिल सराफ चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली को खंड चिकित्सा अधिकारी पाली और डॉ. रूद्रपाल सिंह खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा के स्थान पर डॉ. रंजना तिर्की शिशु रोग पीजीएमओ कटघोरा को खंड चिकित्सा अधिकारी कटघोरा का प्रभार सौंपा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now