जिला बिलासपुर ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना से टीम तैयार कर आज दिनांक
25.07.24 को मुखबिर से पृथक पृथक सूचना पर ग्राम तुर्काडीह थाना कोनी में आरोपी रामगोपाल साहू के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी अमित कुमार मरावी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक स्कुटी क्र. CG 10 BJ 3937 जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट अंतर्गत कार्यवाही कर उक्त दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में ASI संतोष पात्रे, ASI अरविंद सिंह आरक्षक 1372 देवानंद कैवर्त, आरक्षक 128 धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।












