शराब बेचने वाले 02 आरोपियों से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिला में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा अलग अलग दो जगह गनियारी के श्रीमती सुनीता वर्मा पति रामदेव वर्मा उम्र 37 वर्ष पता गनियारी आवास पारा गनियारी थाना कोटा के कब्जे से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब एवम, लोकबंद की श्रीमती तुलसा डाहिरे पति इतवारी उम्र 50 वर्ष पता लोकबंद थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर विधिवत‌् कार्यवाही की गई है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, स.ऊ.नी नहारू राम साहू आरक्षक भोपसिंह साहू, रवि राजपूत, महादेव कुजूर, शैलेन्द्र दिनकर महिला आरक्षक पूर्णिमा सीदार, दीपिका लोनिया का योगदान रहा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now