बिलासपुर छत्तीसगढ़
आज दिनांक 27/12/2020 को ज़िला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), अनुविभागीय पुलिस अधिकारी

(मुख्यालय) श्री उदयन बेहार, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (चकरभाठा) श्री कृष्ण कुमार पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (कोटा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी थानों में जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पिछले 24 घण्टे में जिले में जुआ के 8 एवं सट्टा के 7 कुल 15 प्रकरणों में कुल 17125 रुपए जब्त किए गए हैं।

इस कार्यवाही के दौरान जुआ के 8 प्रकरणों में सिरगिट्टी एवं सिविल लाइन में 2-2 प्रकरण तथा सकरी, कोनी, कोटा एवं सरकंडा थाने में 1-1 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 10530 रुपए जब्त हुए हैं। वहीं सट्टा के 7 प्रकरणों में कोतवाली और सरकंडा में 2-2 प्रकरण तथा तोरवा, सिविल लाइन एवं बिल्हा थाने में 1-1 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 6595 रुपए जब्त किए गए हैं। इन सभी 15 प्रकरणों में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है, तथा इन 15 प्रकरणों में कुल 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें अतिशीघ्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।












