कोविड-19 संक्रमित मरीज के उपचार हेतु जिले में आवश्यक तैयारियां की जा रही सुनिश्चित

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा 26 दिसंबर 2023/ जिले में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारी करते हुए स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्व चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार हेतु 10 बिस्तर सुसज्जित आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। उक्त सभी 10 बेड ऑक्सीजन पाईप लाईन से जुड़े हुए हैं। साथ ही आईसोलेशन वार्ड में आवश्यक उपकरण वेंटिलेटर, बी-पैप, सी-पैपए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ जीवनरक्षक दवाईयॉं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। चिकित्सालय में 2 ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। चिकित्सालय में पूर्व से ही संचालित वायरोलोजी लैब में आरटीपीसीआर रिएजेण्ट एवं किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिससे कोरोना की जॉंच निरंतर जारी है। साथ ही वार्ड में आवश्यक तैयारी जायजा लेने हेतु मॉक ड्रिल भी पूर्ण कर लिया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now