ग्रामों में मनाया गया सुशासन दिवस

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा 25 दिसंबर 2023/ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आज सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामों में निर्मित अटल चौकों पर श्री वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन माल्यार्पण कर उनका नमन किया गया। सुशासन दिवस हेतु अटल चौकों एवं अटल स्तंभों को आकर्षक रंग-रोगन कर

सजाया गया था। साथ ही अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की आकांक्षा अनुसार विकसित भारत बनाने के लिए ग्रामीणों को सुशासन का संकल्प दिलाया। साथ ही शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों के साफ-सफाई किया गया। इस अवसर पर संबंधित ग्रामों के सरपंच, पंच, स्थानीय जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, सचिव, ग्रामीणजन, स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now