नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई, समाजसेवी व कोरबा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल (पताडी वाले) को पत्नी शोक-अंत्येष्टि आज*

कोरबा नगर के प्रसिद्ध वैवसायी, श्री श्याम ट्रेडर्स के संचालक ,श्री श्याम सुंदर अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती सीता देवी अग्रवाल 72वर्षीय का 21अगस्त की देर रात्रि आकस्मिक दु:खद निधन हो गया।
वे अपने पीछे पति श्याम सुन्दर अग्रवाल सहित पुत्र डब्बू अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, पुत्री सुमन अग्रवाल एवं नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। *उनकी अंतिम यात्रा 22 अगस्त को 11 बजे पावर हाउस ,टी पी रोड मे स्थित निवास से प्रारंभ होगी व मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी*। मृदभासी, सरल, सामाजिक, हंसमुख स्वभाव की श्रीमती सीता देवी अग्रवाल के निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों सहित नगरजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now