31 अगस्त को जाति प्रमाणपत्र बनाने जिले में शिविर का होगा आयोजन*

कोरबा छत्तीसगढ़ 

*दस्तावेज नहीं होने पर ग्राम सभा के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मिलेगा लाभ*

कोरबा 20 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसन्त के निर्देश पर जिले में 31 अगस्त को वृहद शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के स्कूलों में अध्ययन करने वाले कक्षा 1 से 12 तक के आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों और पीवीटीजी अंतर्गत सभी पात्र परिवारों के सदस्यों का जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव के आधार पर जाति प्रमाणपत्र बनाएं जाएंगे। जिला प्रशासन की इस पहल से जिले में लगभग 14 हजार से अधिक ऐसे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा,जिनके पास दस्तावेज नहीं है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now