छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 18.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2024 को शाम 06.30 बजे गांव का सुनील सूर्यवंशी पीडिता को गंदा ईशारा करके हाथ बाह कमर को पकडकर छेडखानी किया है मना करने पर सुनील सूर्यवंशी पीडिता के बाल एवं गला को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट से मना किया तो सुनील सूर्यवंशी का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी भी हाथ मुक्का से पीडिता के साथ मारपीट किया है जिससे पीडिता को चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 388/2024 धारा 74, 75, 115(2), 3(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छेडखानी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पता साजी कर आरोपी सुनील सूर्यवंशी एवं राधेश्याम सूर्यंवशी को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now