बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा,डीएसपी महोदय मुख्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब,एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना से टीम तैयार कर आज दिनांक 18.08.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खपरी में आरोपी शिवा नंदन पटेल के कब्जे से 6.3 लीटर महुआ शराब कीमती 1300 ₹ जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है इस कार्यवाही में SI OP कुर्रे,asi राकेश टांडे,रोशन खटकर, महिला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा.










