पेट्रोल चलित मोटर पंप पाकर किसान हुए खुश –

कोरबा छत्तीसगढ़

कृषि विभाग द्वारा शाकंभरी योजनांतर्गत किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 03 किसानों को पेट्रोल चलित मोटर पंप का वितरण सहायक संचालक कँवर द्वारा किया गया। जिसमें कोटमर्रा के  किसान मानकुंवर, समलई के किसान जलकुंवर व विशेश्वर शामिल है। मोटर पंप की कीमत 21 हजार से अधिक है। किसान को लागत का 75 प्रतिशत अधिकतम 10 हजार रुपये का सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। मोटर पंप मिलने से किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी, उन्होंने कहा कि इससे उनके उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी नहीं होगी।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now