शुष्क दिवस पर अवैध शराब बिक्री करने वाले 2 आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एवम् शुष्क दिवस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक आज दिनांक 15/08/24 को मुखबीर से सुचना मिली कि स्वतंत्रता दिवस पर्व पर शुष्क दिवस में चिंगराजपारा में अलग अलग स्थानों में रामनारायण कोसले एवम् राजू मानिकपुरी नामक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर थाना सरकंडा से पृथक पृथक टीम तैयार कर रेड कार्यवाही करते हुये मुखबीर के बताये अनुसार सूर्या चौक में आरोपी राजू मानिकपुरी के कब्जे से 30 पाव देशी शराब कीमती 2880/ रू एवम् आरोपी रामनारायण कोसले के कब्जे से 100 पाव देशी शराब कीमती 9000/ रू का बरामद हुआ। जिसे विधिवत् पृथक पृथक जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now