महिला से अनाचार करने वालो को बिलासपुर पुलिस ने हिरासत में लिया

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मस्तुरी थाने में एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की कल शाम वह अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी उसी दौरान आरोपी वहा आया और उसे साथ चलने बोला जिससे वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई गाड़ी में दो अन्य उसके साथी थे जो उससे बात करते ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों बारी बारी से उसके साथ अनाचार किए तथा उसे अपनी कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना किए
पीड़िता आज थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट पर से बी एन एस की धारा 70(1) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला विवेचक द्वारा ली गई तथा पीड़िता का मुलाहिजा कराया गया। प्रकरण के तीनों आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को हिरासत में लिया जा चुका है जिनको कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now