बिलासपुर छत्तीसगढ़
दिनांक 4 /8 /2024 को शाम 8:30 बजे लगभग चिंगराजपारा में शराब पीकर पुराने विवाद को लेकर आपसी लड़ाई झगड़े मे 3 नाबालिग आरोपी एवं
4.*निखिल कश्यप पिता प्रह्लाद कश्यप उम्र 19 वर्ष कबीर चौक चिंगराजपारा* के द्वारा
1.*राहुल साहू पिता मोहन साहू उम्र 22 वर्ष राधिका विहार अटल आवास सरकंडा(घायल)*
एवं
2. *नरेंद्र चंद्राकर पिता खेलन चंद्राकर उम्र 25 वर्ष स्कूलचौक चिंगराजपारा(मृतक)* को चाकू से मारा गया जिसे अस्पताल लेजाया गया जहां डॉ ने मृत्यु होना बताया ।
घायल राहुल साहू को अस्पताल भर्ती किया गया था।
मामले में तत्काल मर्ग और अपराध दर्ज करके *सभी 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया , जिनमे से 03 आरोपी(नाबालिग) है*
जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*वही दूसरी घटना थाना सकरी जिला बिलासपुर*सूर्यवंशी मोहल्ला में मारपीट से मृत्यु
मध्य रात्रि 2.00 बजे लगभग सूर्यवंशी मोहल्ला में शराब पीकर आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर भाई भाई एवं चाचा भतीजों में आपसी लड़ाई झगड़े मे 3 आरोपी
1. रामकुमार पिता वेदप्रसाद सूर्यवंशी उम्र 50 साल निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला
2. राजेश सूर्यवंशी पिता रामकुमार 35 साल निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला
3. योगेश सूर्यवंशी पिता कृष्ण कुमार 23साल निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला
के द्वारा रिश्ते में भाई मृतक रामायण सूर्यवंशी पिता रामू सूर्यवंशी 35 साल निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला
को मारपीट कर घायल कर दिया, अस्पताल ले जाने पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया ।
प्रकरण में सकरी थाना में अपराध दर्ज कर तत्काल सभी 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है ।









