बिलासपुर छत्तीसगढ़
*विवरण* -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिंनाक 04.08.2024 के शाम 04.00 बजे तथा 21.30 बजे थाना प्रभारी कोनी श्री नवीन कुमार देवांगन को अलग-अलग सूचना मिली कि देव नगर प्राइमरी स्कूल के पास कोनी तथा बड़ी कोनी मेन रोड में धारदार हथियार से हमला कर आहत देवा जायसवाल साकिन देव नगर कोनी तथा गजेंद्र ध्रुव साकिन कोरबा को आरोपीगण द्वारा धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है। मामले से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी कोनी निरी. नवीन कुमार देवांगन के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल कोनी पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर आरोपीगणों की पतासाजी हेतु टीम लगाया
गया। कोनी पुलिस टीम द्वारा घटना समय बाद से ही मुखबिर लगाकर दरम्यानी रात भर पतासाजी किया गया। *घटनाकारित कर फरार आरोपी अंकित यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 साल साकिन साई मंदिर के पास बड़ी कोनी थाना कोनी जिला जिला बिलासपुर को रिवर व्यू कॉलोनी कोनी से तथा आरोपी छोटू उर्फ नारायण साहू पिता हर प्रसाद साहू उम्र 30 साल साकिन देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर को चकरभाठा के नरगोडी गांव थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर* से 24 घंटे के अंदर पतासाजी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, सउनि अरविंद सिंह, भरत लाल राठौर, आरक्षक दीपक मरावी, नागेंद्र कश्यप, अमित कुमार यादव का सराहनीय योगदान है।










